'रणबीर की पत्नी' कहने पर पैपराजी पर भड़क गए आलिया भट्ट के फैंस, बुरी तरह से लगाई क्लास!

Alia Bhatt Fans Angry On Paparazzi- आलिया भट्ट ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपने अलग नाम बनाया है। कुछ समय पहले उन्होने रणबीर कपूर को अपने हमसफर बनाया है लेकिन तब तक वो अपनी धाक इंडस्ट्री में जमा चुकीं थीं।
ऐसे में अगर कोई उनको रणबीर कपूर की पत्नी कहकर बुलाया तो उनके फैंस का भड़कना लाजमी है। ऐसा ही इस वक्त सोशल मीडिया पर सामने आया है। आलिया भट्ट के फैंस पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क गए हैं।
दरअसल एक वीडियो आलिया का पोस्ट किया गया था, वह वायरल वीडियो का कैप्शन था जिसमें आलिया को 'आरके की पत्नी' कहा गया था। इसके बाद आलिया भट्ट के फैंस भड़क गए और काफी खरी खोटी सुना डाली। एक ने लिखा, "आलिया आरके से महान हैं।"
जबकि एक ने लिखा, "क्या आप रणबीर और आलिया या आलिया और रणबीर नहीं लिख सकते?" तीसरे ने लिखा, "दोनों प्रसिद्ध और सफल अभिनेता हैं और आपने आलिया को रणबीर की पत्नी बताया? उसका एक नाम है, आलिया भट्ट।"
इसके अलावा एक ने लिखा, ''दोनों का अलग नाम है, ऐसे मत लिखो।'' इस तरह से फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन आलिया और रणबीर की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। ये वीडियो आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट के जन्मदिन का है।
28 नवंबर की रात मुंबई में उन्होने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें बहन आलिया, जीजा रणबीर कपूर और मां सोनी राजदान इस दौरान नजर आए थे। जहां आलिया ने काले रंग की पोशाक पहनी थी, वहीं रणबीर ने उन्हें सफेद रंग से कंप्लीट किया था।
शाहीन ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ने रेस्तरां के बाहर पपराज़ी को देखकर हाथ हिलाया। आप देखिए ये वीडियो और कैप्शन जिसकी वजह से बवाल मचा हुआ है..


Click it and Unblock the Notifications