Alia Bhatt के गाल खींचना चाहता था फैन, एक्ट्रेस ने पूरी की मनोकामना, हैरान करने वाला Video Viral

alia bhatt viral video

Fan Pulled Alia Bhatt's Cheek- आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। आए दिन उनको लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने फैन की इच्छा पूरी करने के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं और इसका उदाहरण एक वीडियो में सामने आया है। दरअसल इस वायरल वीडियो में पता चला है कि आलिया भट्ट अपने फैन से खुद के गाल खिंचवाती नजर आ रही हैं।

दरअसल आलिया भट्ट के फैन ने कहा था कि, उसका ये सपना है कि वो आलिया भट्ट के गाल खींचे। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया भट्ट स्टेज पर मौजूद हैं और ये किसी रियालिटी शो का वीडियो है।

आलिया कहती हैं- 'आप मेरे गाल खींचना चाहते हो?' फैन- 'मेरा ड्रीम है।' आलिया हंसते हुए कहती हैं- 'ठीक है खींचो।' इसके बाद फैन उनके गाल पुल करता है। इस दौरान वरुण धवन और बादशाह भी वहां मौजूद होते हैं और दोनों जोर जोर से हंसने लगते हैँ। इस दौरान आलिया लगातार शर्माती हुई नजर आती हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैँ। एक ने लिखा, ''वाह क्या शानदार स्माइल है आलिया।'' एक ने लिखा, ''भाग बेटे रणबीर ढूंढ रहा है।'' एक ने लिखा, ''जब उसने उसका गाल खींचा तो वह जिस तरह से मुस्कुराई, वाह्ह्हह्ह्ह्ह।'' एक ने लिखा, ''अरे ये तो मेरा भी ड्रीम है।'' एक ने लिखा, ''दुनिया की अच्छी महिला।'' एक ने लिखा, ''मेरा तो बहुत ही जंगली सपना है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: alia bhatt viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X