Alia Bhatt: फिल्मफेयर जीतने के बाद आलिया ने पति और बेटी के लिए प्यारा नोट, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

Alia Bhatt: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने '68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद आलिया ने एक बहुत ही प्यारा सा नोट शेयर करके रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर को शुक्रिया अदा किया है।
दरअसल बात ऐसी है कि, 28 अप्रैल 2023 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अवॉर्ड लेते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में वह नो मेकअप लुक में अपनी 'ब्लैक लेडी' के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं।
इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में वह इवेंट में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली को गले लगाते हुए देखी जा सकती हैं, वहीं तीसरी फोटो में वह मंच पर दिग्गज अभिनेत्री रेखा से ट्रॉफी लेने से पहले उन्हें नमन करती दिख रही हैं।
आलिया ने अपने नोट को शुरू करते हुए कैप्शन में लिखा, "जिस दिन हमने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रैपिंग की, कांपते हाथों और भारी मन से मुझे अपने अद्भुत क्रू को यह बताना याद है कि नतीजा चाहे जो भी हो, संजय सर की गाइडेंस में फिल्म की शूटिंग करने का अनुभव, सीखना और ग्रो करना, यही मेरे लिए ब्लॉकबस्टर है। मैंने उस सेट को एक अलग व्यक्ति के रूप में छोड़ दिया था और यह केवल इस अद्भुत टीम की वजह से था!''
उन्होंने आगे लिखा, ''गंगू .. मेरी जान .. मेरा अहंकार, संजय सर आपका है। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद, ताकि मैं खुद पर विश्वास कर सकूं। मैं सदैव आपकी ऋणी रहूंगी। मैंने हमेशा कहा है कि आप दुनिया को जादू में विश्वास दिलाते हैं और अगर इस यात्रा में मैं आपसे आधी मेहनती, आधी समर्पित और संचालित हो सकती हूं, तो मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझूंगी!''
आलिया ने अपने नोट में फैंस का भी आभार जताया और लिखा, "मेरी ऑडियंस के लिए, मेरे फैंस और मेरे परिवार! हमेशा बेस्ट करने के लिए मेरी प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद। मैं जो हूं अपनी टीम की वजह से हूं। आप मुझे एक टुकड़े में रखते हैं।''
अपने नोट के अंत में आलिया ने अपने पूरे परिवार के प्यार और सपोर्ट के लिए भी अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने लिखा, ''मेरा खूबसूरत परिवार जो मुझे आधार देता है और मुझे स्थिर रखता है- मम्मा, पापा, तन्ना आई लव यू .. मेरी दूसरी मां-मेरी सास (नीतू कपूर) और मेरे ससुर (ऋषि कपूर) जिनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। मेरे गॉर्जियस पति, मुझे घंटों सुनने और प्रेरित करने के लिए और मेरी बच्ची, जो उस समय वहां नहीं थी, लेकिन मैं इसके लिए धन्यवाद देना जारी रखूंगी, क्योंकि वह मेरे जीवन में खुशी और शांति लाती है। हमेशा आभारी!"
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, आलिया ने 'हाईवे' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' अपने नाम किया था। इसके अलावा, वह 'उड़ता पंजाब', 'राज़ी' और 'गली बॉय' के लिए भी तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीत चुकी हैं। आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो वह अगली बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी।
इस नोट को जैसे ही आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फैंस के बीच जमकर वायरल हो गया और इसको पढ़कर फैंस आलिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही उनकी तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
