हाईवे के लिए पूरी तरह फ्रेश-फ्रेश हैं आलिया भट्ट
फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा आलिया के सहकलाकार हैं और फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में आलिया ने ना केवल अभिनय किया है बल्कि फिल्म के दो गाने भी गाये हैं। जिसके बारे में आलिया ने फिल्म के संगीतकार ए आर रहमान और फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
आलिया ने अपने शूटिंग के दिनों में याद करते हुए कहा कि फिल्म के गाने के लिए मैंने ज्यादा रियाज नहीं किया। मैं और रहमान साहब दो बार स्टूडियो गए। हमने वहां बहुत समय बिताया। रहमान सर मेरे साथ बहुत धर्यवान रहे, मैं इस बात के लिए उनकी आभारी हूं। आलिया कहती हैं कि गायकी ऐसा अनुभव है जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
आपको बता दें कि फिल्म के जिस गाने की आलिया बात कर रही है उसके बोल है 'सूहा साहा..'। जिसे कि आलिया और रणदीप पर फिल्माया गया है। 'हाईवे' सिनेमाघरों 21 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
Must See: 'हाईवे' में हसीन आलिया भट्ट को


Click it and Unblock the Notifications
