रणबीर- आलिया के साथ नीतू कपूर- ऋषि कपूर की बेहद प्यारी तस्वीर, परफेक्ट फैमिली PIC

हाल ही में रणबीर कपूर अपनी फैमिली नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में थे। जब आलिया भट्ट भी वहां पहुंची। सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के साथ आलिया की कई तस्वीरें बाहर आई हैं, जो कि बेहद क्यूट दिख रही है। बता दें, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट लगभग 1 साल से रिलेशन में हैं। समय समय पर उन्होंने इसका खुलासा भी किया है।

सलमान खान ने किया REJECT- अब इस एक्टर से साथ बनेगा कॉमेडी सीक्वल

ऋषि कपूर अपना इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। जहां उन्होंने अनुपम खेर, जावेद अख्तर और सोनाली बेंद्रे के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की है। रणबीर कपूर भी फिलहाल परिवार के साथ वहीं पर हैं। वहीं, हाल ही में आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क की तस्वीरें शेयर की हैं।

Alia Bhatt

कुछ ही समय पहले आलिया- रणबीर की और एक तस्वीर बाहर आई थी.. जहां दोनों अपनी अपनी मां नीतू कपूर और सोनी राजदान के साथ दिख रहे थे। कोई शक नहीं कि दोनों परिवार की ओर से रणबीर- आलिया के रिलेशन को मंजूरी मिल चुकी है। कपूर खानदान भी इससे पहले रणबीर की किसी गर्लफ्रैंड (दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ) के साथ इतने कंफर्टेबल नहीं दिखे थे।

रणबीर- आलिया की बात करें तो यह जोड़ी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखने वाली है। फिल्म 2019 अगस्त में रिलीज होगी। यह एक सीरिज फिल्म है.. जो तीन भाग में रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र में रणबीर- आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी मुख्य किरदारों में हैं।

इन तस्वीरों में रणबीर- आलिया की जोड़ी जबरदस्त दिख रही है। अब यह आने वाली फिल्म के लिए प्रमोशन है.. या रियल रिलेशन.. यह तो समय ही बताएगा। देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बाद.. यह जोड़ी अपने रिलेशन के साथ कहां तक पहुंचती है। फिलहाल फैंस तो इनकी इन तस्वीरों के दिवाने हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X