..................... Alia Bhatt with mom dad and sister at NMACC don even pose with mother in law neetu kapoor fire rift in family - Hindi Filmibeat

मायके वालों के साथ मस्ती करती रही आलिया भट्ट, अकेले पहुंची सास नीतू कपूर के साथ नहीं दिया एक भी पोज

alia bhatt

Alia Bhatt At NMACC Night: शुक्रवार को बिजनेस टायकून नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा दिखाई दिया। पार्टी में आलिया भट्ट का लुक सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इस इवेंट में आलिया भट्ट बेहद ही खूबसूरत अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। आलिया के लुक पर हर किसी की नजरें थमी की थमी रह जा रही हैं। इसके साथ ही कपूर खानदान की इस बहू रानी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान सिल्वर कलर मैटेलिक साड़ी में कहर ढा रही थीं। आलिया भट्ट ने अपने इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए स्लीक बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही डायमंड चोकर नेकलेस और ईयर पीस के साथ अपना लुक पूरा किया था। आलिया के लुक में इस दौरान उनके ब्लाउज पीस चार चांद लगा रहा था।

इसके साथ ही इस दौरान जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है वो कि आलिया इस दौरान अपने पापा महेश भट्ट, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ इस इवेंट में दिखाई दीं।

वहीं दूसरी ओर उनकी सास नीतू कपूर इस इवेंट में अकेले ही शिरकत करने के लिए पहुंची और वो आलिया की फैमिली के साथ भी दिखाई नहीं थी ना ही उनकी और बहूरानी की साथ में कोई भी तस्वीरें अभी तक सामने आई हैं।

अदाकारा आलिया भट्ट नीता मुकेश अंबानी के इस कल्चरल सेंटर ओपनिंग में बेहद खूबसूरत सिल्वर कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। जहां अदाकारा ने अपने लुक्स से सारी महफिल लूट ली। मगर इस पार्टी में अदाकारा आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर नहीं पहुंचे। अदाकारा यहां अपनी मॉम और डैड के साथ पहुंची थीं।

Read more about: alia bhatt neetu kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X