Video: आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया अपनी मेड का जन्मदिन, पिता महेश भट्ट के साथ जमकर पार्टी !
आलिया भट्ट इन दिनों अपने फैमिली वीडियो और तस्वीरों के कारण काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर के परिवार के साथ उनकी फैमिली वाली सेल्फी वायरल हुई। वहीं अब आलिया का भट्ट परिवार के साथ एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने पर साफ पता चलता है कि आलिया इन दिनों अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं।
Recommended Video
इससे पहले लॅाकडाउन की शुरुआत में वह रणबीर कपूर के साथ रह रही थीं। फिलहाल इस वीडियो की चर्चा इस वजह से है क्योंकि आलिया ने अपनी मेड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आलिया की मेड राशिदा के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी भट्ट फैमिली एक हो गई। जहां पर बर्थडे सांग से लेकर पार्टी भी की गई।

आलिया ने अपनी मेड के साथ मिलकर केट कट किया। लेकिन डाइट के कारण उन्होंने इसे खाने से इंकार कर दिया। खुद राशिदा ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इसके साथ राशिदा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें महेश भट्ट और सोनी राजदान नजर आ रहे हैं। चलिए आपको ये वायरल वीडियो दिखाते हैं साथ ही लॅाकडाउन में आलिया की चर्चा सबसे अधिक क्यों हुई इसकी तस्वीरें भी दिखाते है।
एक और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications