कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के साथ फिर काम करना चाहती है आलिया भट्ट
Recommended Video

इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच काफी कुछ चल रहा है ऐसी खबरें आ रही है। आए दिन दोनो साथ में नजर आते रहते है। बता दें कि आलिया भट्ट इस बार भी कुछ ऐसा कहा जो कि लोगों को फिर से कुछ सोचने पर मजबूर कर देगा। जी हां आलिया ने कहा है वो रणबीर कपूर के पापा और फेमस अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक बार फिर से काम करना चाहती है।
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से बात करते हुए आलिया ने ये बात बोली थी। गौरतलब है कि इसके पहले दोनो एक साथ फिल्म कपूर एंड संस में नजर आ चुके है।

ऐसे में फिर से ऋषि कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताना कहीं इस बात की तरफ इशारा तो नहीं करता है के वो रणबीर के पापा का दिल जीतना चाहती हो और उनके और क्लोज आना चाहती है।
हालांकि जब भी आलिया से उनके और रणबीर के रिश्ते के बारे में पुछा जाता है वो काफी शरमा जाती है और कहती है कि वो ना तो हां बोल सकती है और ना ही ना..क्योंकि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती है।
इसके अलावा वो कहती है कि अगर लोगों को ऐसा लगता है को उनके लिए अच्छा है क्योंकि उनकी एक फिल्म आ रही है जिसमे दोनो साथ में नजर आने वाले है।
फिल्म का नाम है ब्रह्मास्त्र और आलिया का मानना है कि अगर लोगों को ऐसा लगेगा तो उनकी फिल्म को फायदा होगा और लोग फिल्म देखने जरूर जाएंगे। बता दें कि आलिया भट्ट काफी ज्यादा बेबाक है और काफी बेबाकी से सवालों के जवाब देती है।
हाल ही में फिल्म राजी के लिए आलिया का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है और ये आलिया का अब तक का सबसे अच्छा अभिनय माना जा रहा है।
आपको बता दें कि खुद महेश भट्ट ने आलिया की तारीफ की है और उनको इसके लिए मुबारकबाद दी है। आलिया भट्ट की राजी के बाद उनको और भी बेहतरीन अदाकारा माना जाने लगा है।
बता दें कि इस फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट एक के बाद एक सफलता की सीढिया चढ़ती जा रही हैं।
आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट उनकी फिल्म देखकर काफी ज्यादा खुश हुए थे और उन्होने कहा थी कि वो गर्व महसूस कर रहे है कि आलिया उनकी बेटी है।


Click it and Unblock the Notifications
