'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती हैं आलिया भट्ट- कहा, 'मेरी पूरी फैमिली ने पुष्पा देखी है'
अल्लू अर्जुन का सुपरस्टारडम न केवल दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों तक सीमित है, बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हैं। खासकर उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर, 'पुष्पा: द राइज़' की सफलता के बाद से वह पूरे भारत में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
'पुष्पा: द राइज़' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की हिंदी डबिंग ने 102 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है, वहीं पूरे भारत में फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन का क्रेज और लोकप्रियता पूरे देश में इस हद तक पहुंच गई है कि बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक, आलिया भट्ट भी अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती हैं। आलिया ने कहा, "मेरे पूरे परिवार ने 'पुष्पा' देखी है और अल्लू अर्जुन के फैन बन गए हैं। वे मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे उनके साथ जोड़ी बनाने का मौका कब मिलेगा। जैसा कि वे मुझे घर पर आलू कहते हैं, वे पूछ रहे हैं, 'आलू, आप अल्लू के साथ कब काम करेंगे?' अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मुझे खुशी होगी।"
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज़' रिलीज़ के सातवे हफ्ते के बाद भी दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता का आनंद ले रही है और अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। आधिकारिक तौर पर फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है और कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications