बहन शाहीन के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने शेयर की बचपन की तस्वीरें- ऐसे किया Wish
एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी सारी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा छाई रहती हैं और इस समय वो फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में उन्होने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरं साझा की हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। दरअसल आलिया भट्ट ने अपनी बड़ी शाहीन भट्ट के जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया है। आलिया भट्ट ने दोनो की बचपन की तस्वीरें साझा की हैं जो कि काफी क्यूट हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है जो कि वायरल हो रहा है।
"शाहीन आपको जन्मदिन की बधाई, आप खुद ह एक शक्ति हैं, तुम इस दुनिया में एक खाश एनर्जी के साथ आई हो.. जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही तुमने अपनी बुक रिलीज की थी।

इसके बाद अब मैं कह सकती हूं कि तुम अब पहले से भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो।" बता दें कि आलिया और शाहीन काफी अच्छे संबंध शेयर करतीं हैं।
अगर तस्वीरो की बात करें तो एक तस्वीर में दोनो पानी के अंगर नजर आ रहीं हें तो दूसरी तस्वीर में दोनो काफी क्यूट सी हरकत करती दिख रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें और पढ़िए पूरा पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications