''आलिया बहुत अच्छी बहुरानी बनेंगी''
वरुण धवन ने कहा कि आलिया भट्ट काफी अच्छी बहुरानी बनेगी।
आलिया भट्ट और वरुण धवन की आने वाली फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में वरुण धवन आलिया के सामने एक डायलॉग बोलते नज़र आ रहे हैं 'तू जिस से भी शादी करेगी, उसकी लाइफ बन जाएगी।'

वहीं जब आलिया भट्ट से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि असल ज़िंदगी में मुझे नहीं लगता कि मैं बिगाड़ने का मन रखती हूं। उम्मीद है कि बन ही जाएगी और रंग भी जाएगी।
TRAILER: वरूण- आलिया की क्यूट लव स्टोरी.. बद्रीनाथ की दुल्हनिया..
वहीं वरुण धवन ने आलिया के बारे में कहा कि मेरा हिसाब से आलिया बहुत अच्छी बहुरानी बनेगी। वहीं आलिया वरुण की बात से न सहमत होकर बोलीं ''मतलब? बीवी नहीं बनूंगी? किसकी बहु? सासु मां की? और पति का क्या? तुम कैसे कह सकते हो कि मैं एक अच्छी बहु बनूंगी?'' इसका जवाब देते हुए वरुण ने कहा क्योंकि तुम अपनी मां के साथ बहुत अच्छी हो।
बहरहाल, आपको बता दें कि शशांक खेतान के द्वारा लिखी और निर्देशित की गई यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज की जाएगी। फिल्म के प्रोडक्शन की बात करें तो इंडस्ट्री के तीन दिग्गज प्रोड्यूसर्स ने फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications











