क्यों कर रही है आलिया की इतनी तारीफ परिणिति?
बॉलीवुड एक ऐसा मंच हैं जहां आपको हर तरह की दोस्ती दिखेगी सिवाय एक रूप के और वह है दो समकालीन अभिनेत्रियों की दोस्ती, जो कभी नहीं हो सकती है। इसके पीछे तर्क दिये जाते हैं कि चूंकि महिलाओं की नेचर ही जलन वाला होता है इसलिए दो साथ में काम करने वाली अभिनेत्रियां दोस्त नहीं बन सकती है। और अगर दो समकालीन अभिनेत्रियां मित्र बन जाती है तो वह अपवाद कहलाती हैं।
और इस समय बॉलीवुड में अपवाद कहला रही हैं आलिया भट्ट और परिणिति चोपड़ा। जो कि एक-दूसरे की प्रशंसक और बढिया मित्र हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' का प्रमोशन करने के दौरान परिणिति ने कहा कि आलिया में बड़ी हस्ती बनने की क्षमता है। परिणीति ने कहा, "मैं और आलिया अच्छे दोस्त हैं। वह हमेशा मुझे ये चीजें बताती है।
यहां तक कि मैंने उसे फोन किया और कहा कि उसे असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मुझे लगता है कि आलिया बहुत बड़ी हस्ती बनेगी।"
परिणीति ने आलिया के अच्छे रूप-रंग और पर्दे पर बेहतर मौजूदगी की भी तारीफ की। अगर मैं अभिनेत्री नहीं होती तो, एक दर्शक के तौर पर आलिया की प्रशंसक बन चुकी होती। लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे पता है कि वह बहुत चतुर है और अच्छी दिखती है, पर्दे पर उसकी मौजूदगी बेहतर है।"
जबकि इससे पहले आलिया भट्ट ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन सीजन 4' में आलिया ने कहा था कि वह भी परिणिति को बहुत पसंद करती हैं लेकिन वह उससे असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन वह परिणीति को मुकाबले में देखती हैं।
खैर इसमें कोई शक नहीं कि दोनों अभिनेत्रियों को लोग पसंद कर रहे हैं। देखते हैं कि दोनों की दोस्ती औरकरियर कितने मुकाम तक पहुंचता है?


Click it and Unblock the Notifications