Rock On सीक्वल में आलिया फाइनल, श्रद्धा आउट
साल 2008 में आई इंडियन ऱॉक म्यूजिकल फिल्म 'रॉक ऑन' ने फरहान अख्तर को एक नई पहचान दी थी। खबर है कि फरहान, प्राची देसाई और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'रॉक ऑन' के सीक्वल की शूटिंग अगले साल के शुरूआत में शुरू हो जाएगी। अब तक इसके मेन लीड एक्ट्रेस को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था। लेकिन अब इसके लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल कर लिया गया है।
गौरतलब है कि, फरहान अख्तर, रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर रॉकऑन का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। लेकिन इसका निर्देशन अभिषेक कपूर नहीं करेंगे, जिन्होंने रॉकऑन बनाया था, बल्कि इसके डाइरेक्टर होगें, विज्ञापन फिल्मों के मशहूर निर्देशक शुजात सौदागर।
दरअसल, फिल्म के निर्देशक शुजात सौदागर इस फिल्म के लिए एक सेक्सी अभिनेत्री चाहते थे, जो एक बेहतर सिंगर भी हो। ऐसे में उनके सामने थे दो नाम, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर। एक तरफ आलिया ने इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' में 'सुहा साहा' गाना गाकर सिंगिंग की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में समझावां गाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं श्रद्धा भी अपनी फिल्म एक विलेन में तेरी गलियां गा कर तारीफें बटोरी हैं। लिहाजा, इन दो नामों में काफी कंफ्यूजन था। लेकिन अब चर्चा है कि आलिया भट्ट के नाम पर मोहर लगा दी गई है।
गौरतलब है कि, इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2015 में शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












