Alia Bhatt: एयरपोर्ट पर 1.6 लाख के पैंट और 2 लाख के बैग में जब नजर आई आलिया, तो देखने वालों के उड़े होश

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया को एक शानदार जीवन जीना पसंद है और उनके कपड़ों की पसंद इस बात का सबूत है। अपने महंगे वॉर्डरोब से लेकर डिजाइनर आउटफिट तक, अभिनेत्री फैशन लवर्स को प्रभावित करने में कभी भी फेल नहीं होतीं। हाल ही में एयरपोर्ट पर आलिया के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा, जब एयरपोर्ट पर 1.6 लाख के पैंट और 2 लाख के बैग में जब नजर आई आलिया भट्ट।

दरअसल बात ऐसी है कि, 25 अप्रैल 2023 को आलिया भट्ट को दुबई जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। अभिनेत्री को अपने एथलेटिक ड्रेस में स्पॉट किया गया था। हालांकि, यह आलिया का ची​क एयरपोर्ट लुक था, जो चर्चा का विषय बन गया है।

इस दौरान रणबीर कपूर की पत्नी आलिया को ब्राउन एंड बेज कलर के चेकर्ड जॉगर्स-स्टाइल वाले कार्गो पैंट पहने एक सिंपल व्हाइट टैंक टॉप के साथ देखा गया था। अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने इसे ब्राउन श्रग के साथ स्टाइल किया था और अपने आउटफिट को व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था।

यह लुक आलिया को कोई साधारण लुक नहीं था, खास बात यह है कि आलिया की ब्राउन कलर की जॉगर्स-स्टाइल पैंट 'एडिडास' और 'गुच्ची' के कोलैबोरेशन के लिमिटेड पीसेस में से एक थी।

और अभिनेत्री की 'एडिडास एक्स गुच्ची जीजी' पैंट में गुच्ची ट्रेफिल कढ़ाई, लेदर डिटेलिंग और बॉर्डर पर तीन ब्लू लाइन्स के साथ एक जीजी कैनवास था। इसमें एक लोचदार कमरबंद भी था, जिसमें सामने की पॉकेट के साथ ड्रॉस्ट्रिंग डिटेलिंग थी। इस पैंट की कीमत 1400 यूरो यानी 1,62,147.75 रुपए है।

इसके अलावा आलिया ने जो बैग लिया था, अभिनेत्री का टोट बैग 'गुच्ची' लेबल से था, जिसमें एक काला जंबो जीजी कैनवास, कॉटन लिनेन लाइनिंग और एक ज़िप पॉकेट है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर यह 'गुच्ची जंबो जीजी टोट बैग' के रूप में उपलब्ध है। इस बैग की कीमत 2490 अमेरिकी डॉलर यानी 2,04,068 रुपए है।

तो इस तरह से अभिनेत्री का यह एयरपोर्ट लुक काफी खास रहा और इसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। जाहिर है कि इससे पहले भी आलिया भट्ट लुक और उनका स्टाइल चर्चा में रहा है।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X