आलिया भट्ट थीं शेरशाह की ओरिजिनल हीरोइन कर दी रिजेक्ट, बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने किया है Ex के साथ काम

2021 की बेस्ट फिल्मों में से एक थी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की शेरशाह। इस फिल्म ने रातों रात सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की दिशा ही बदल दी। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी के किरदार को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन अब एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में हीरोइन की पहली पसंद कियारा आडवाणी नहीं थीं।

शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल छीमा के किरदार के लिए पहले धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था। लेकिन आलिया भट्ट ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया।

alia-bhatt-was-replaced-by-kiara-advani-in-shershah-bollywood-ex-couples-who-worked-together

आलिया ने इस फिल्म को रिजेक्ट करने का कारण बताया डेट्स की कमी। हालांकि, अफवाहों की मानें तो आलिया भट्ट अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने में सहज नहीं थी। आलिया के इस रोल को रिजेक्ट करने के बाद ये किरदार आया कियारा आडवाणी के हिस्से में।

पसंद किए गए सिद्धार्थ - कियारा

पसंद किए गए सिद्धार्थ - कियारा

शेरशाह के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं इस फिल्म से ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए जिसके बाद उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें उड़ने लगीं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के जल्दी ही शादी करने की भी खबरें हैं। सिद्धार्थ और आलिया ना सही लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो ब्रेकअप के बाद भी फिल्मों के लिए साथ आईं।

शाहिद कपूर - करीना कपूर खान

शाहिद कपूर - करीना कपूर खान

शाहिद कपूर और करीना कपूर जब एक दूसरे को डेट कर रहे थे तभी वो साथ में इम्तियाज़ अली की फिल्म जब वी मेट की शूटिंग भी कर रहे थे। फिल्म के बीच में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन फिर दोनों ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से फिल्म पूरी की और ये बॉलीवुड के इतिहास की बेस्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसके बाद शाहिद और करीना, उड़ता पंजाब में भी साथ आए। इस फिल्म में दोनों अलग अलग कहानियों का हिस्सा भले ही थे लेकिन फिल्म का प्रमोशन दोनों ने साथ किया और सारे अजीबोगरीब सवालों का जवाब भी दिया।

अक्षय कुमार - शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार - शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी जब धर्मेश दर्शन की फिल्म धड़कन की शूटिंग कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। वो भी ऐसा कि शिल्पा शेट्टी का कहना था अक्षय कुमार ने उन्हें इस्तेमाल करके छोड़ दिया। इसके बावजूद, धड़कन 2000 के दशक की बेस्ट म्यूज़िक फिल्मों में से एक मानी जाती है। आज अक्षय और शिल्पा दोनों ही अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और एक साथ कुछ रियलिटी शो पर भी नज़र आ चुके हैं।

अमिताभ बच्चन - रेखा

अमिताभ बच्चन - रेखा

अमिताभ बच्चन का करियर जब बिल्कुल डूब रहा था तो उन्हें यश चोपड़ा ने सहारा दिया था एक धमाकेदार फिल्म के साथ। लेकिन शर्त केवल इतनी थी कि फिल्म की रील और रियल कास्टिंग एक ही होगी। फिल्म थी सिलसिला। जहां पति, पत्नी और वो की कहानी थी और इसलिए यश चोपड़ा चाहते थे कि अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में जया बच्चन और रेखा ही हों। रेखा इस फिल्म के लिए मान गईं और सिलसिला फ्लॉप होने के बावजूद बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बनकर रह गई।

कैटरीना कैफ - रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ - रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने जब जग्गा जासूस साईन की थी तो दोनों एक बेहद खूबसूरत कपल थे। लेकिन फिल्म को बनने में इतना समय लग गया कि फिल्म खत्म होते होते दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखने को तैयार नहीं होते थे। ये बात जग्गा जासूस के प्रमोशन में भी साफ देखने को मिली। हालांकि, अच्छी बात ये थी कि अनुराग बसु के लिए रणबीर और कैटरीना ने ये फिल्म पूरी की।

रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण

ये जवानी है दिवानी और तमाशा में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को साथ देखकर हर किसी ने इस बात का दुख मनाया कि दोनों अब एक कपल नहीं है। जब ये दोनों कपल थे तब इनकी केमिस्ट्री बचना ऐ हसीनों में बेहद कमज़ोर दिखाई दी थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद रणबीर और दीपिका बॉलीवुड की सबसे प्यारी ऑन स्क्रीन जोड़ियों में से एक बन चुके हैं और फैन्स उन्हें साथ में देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

कैटरीना कैफ - सलमान खान

कैटरीना कैफ - सलमान खान

जब रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे तब कैटरीना कैफ, सलमान खान को तथाकथित रूप से डेट कर रही थीं। उस समय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अजब प्रेम की गज़ब कहानी नाम की फिल्म कर रहे थे। इस फिल्म के बीच दोनों एक वेकेशन पर गए जहां से उनकी प्राईवेट तस्वीरें लीक हो गईं। हालांकि कुछ सालों बाद सबके बीच सब कुछ ठीक हो गया और कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ टाईगर ज़िंदा है में दिखाई दीं उसी शानदार केमिस्ट्री के साथ।

रणवीर सिंह - अनुष्का शर्मा

रणवीर सिंह - अनुष्का शर्मा

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा बैंड बाजा बारात के दौरान ही एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। पर उनकी दोस्ती बरकरार रही। दोनों साथ में ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में रोमांस करते दिखाई दिए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X