ननद के साथ पोज दे रहीं थीं आलिया भट्ट, रिएक्शन देख की उड़ जाएंगे होश, लोग बोले- 'बच्चन परिवार को..'

Alia Bhatt Riddhima Kapoor Viral Video- आलिया भट्ट अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उनकी चर्चा एक वीडियो को लेकर हो रही है। इस वीडियो में अपने सास और ननद के साथ दिख रही है। आलिया भट्ट इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं।
अक्सर देखा जाता है कि वो परिवार के साथ हर इवेंट में जाती हैं और लोग उनकी इस अदा को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। ये वीडियो काफी पुराना है जो कि सामने आया है।
ननद ऋद्दिमा का रिएक्शन
वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया भट्ट के साथ उनकी सास नीतू कपूर और ननद ऋद्धिमा कपूर साहनी नजर आ रही हैं। तीनों काफी खुश हैं लेकिन ननद और भाभी ने इस दौरान कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल ननद ऋद्धिमा कपूर साहनी को आलिया भट्ट की तरफ देखकर हंसते हुए देखा जा सकता है। इसका जवाब भी आलिया ने काफी हंसते हुए दिया है। वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स भी नजर आ रहे हैं।
इस दौरान नीतू कपूर भी उन दोनों को देख रहीं थीं और तीनों के होठों पर मुस्कुराहट की थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''कभी नहीं पता था कि रिद्धिमा छोटी है...।'' एक ने लिखा, ''बच्चन परिवार को इस परिवार से सीखने की जरूरत है।'' एक ने लिखा, ''नीतू की बेटी भी उन्हीं की तरह सेम टू सेम है... बहुत सुंदर।'' एक ने लिखा, ''रणबीर को अपने आस-पास ऐसी खूबसूरत महिलाओं के साथ रहना कैसा लगता है।'' एक ने लिखा, ''खूबसूरत और असली सास बहू नन्द की जोड़ी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications