Delhi Blast की तस्वीरें देख फट गया आलिया भट्ट का कलेजा, प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'डरावना है'

Alia Priyanka

Alia Priyanka on Delhi Blast: दिल्ली लाल किला के सामने ब्लास्ट हुआ था और इसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी ब्लास्ट में कई लोगों के मरने की खबर है और गाड़ियां तक राख के ढेर में तब्दील हो गईं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर बवाल मचा हुआ है और लोग कमेंट्स करते हुए इसकी निंदा कर रहे हैं। इस धमाके के बाद फिल्म इंड्स्ट्री के सितारे भी काफी दुखी हैं। अब आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है उन दोनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट किए हैं।

आलिया भट्ट ने क्या कहा?

दिल्ली के धमाके के बाद आलिया भट्ट ने गुस्सा जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होने लिखा, "कल्पना भी नहीं कर सकती कि पीड़ितों के परिवार कितने सदमे में होंगे। ईश्वर करे कि हमें इस अराजकता का समाधान जल्द ही मिल जाए। इस त्रासदी से प्रभावित हर आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूँ।" आलिया भट्ट के इस रिएक्शन के बाद फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?

प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ला ब्लास्ट को लेकर लिखा, "लाल किले से आईं तस्वीरों देखकर बहुत दुख हुआ। इतना डर, अफरा-तफरी और दिल टूट गया। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ घायलों के साथ हैं और जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना। जल्द ही कुछ जवाब मिलने की उम्मीद है। इस बीच, कृपया सुरक्षित और सतर्क रहें।" प्रियंका चोपड़ा ने काफी दुखी मन से पोस्ट किया।

इसके अलावा इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस धमाके पर रिएक्ट किया है। बता दें कि इस धमाके से पूरा देश आहत है और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग हो रही है।

Read more about: alia bhatt priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X