आलिया को बोल्ड सीन्स करने से रोका तो ये तो भट्ट साहब का दोगलापन होगा- अर्जुन!
आलिया करना चाहती हैं जिस्म 3!
आलिया भट्ट ने आगे कहा कि पापा को इस तरह के सीन्स से कोई परेशान नहीं है। आखिर उनकी फिल्में इतनी ज्यादा बोल्ड होती हैं तो उन्हें क्यों एतराज होगा इस तरह के सीन्स से। आलिया ने कहा मुझे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई किसिंग सीन्स करने के दौरान। मैं बहुत सहज थी इन सीन्स को करने के दौरान। इसके बाद अर्जुन कपूर ने भी इस बात पर अपना स्टेटमेंट देते हुए कहा अगर महेश भट्ट जी ने आलिया को इस तरह के बोल्ड सीन्स करने से रोका तो इसे तो दोगलापन ही कहा जाएगा। तो अर्जुन की इस बात से ये तो साफ जाहिर हो जाता है कि आलिया भट्ट को पूरी तरह से तैयार हैं अपनी फिल्मों में बोल्डनेस दिखाने के लिए। भले ही ये उनका पहला मौका हो लेकिन आने वाले समय में हम उन्हें और ज्यादा बोल्ड अवतार में देख सकते हैं।
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स लेखक चेतन भगत की नॉवेल 2 स्टेट्स पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक तमिलियन लड़की और एक पंजाबी लड़के के प्यार पर आधारित है। अर्जुन कपूर ने कृष का और आलिया भट्ट ने अनन्या का किरदार निभाया है। कृष के किरदार के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि कृष किरदार से वो काफी रिलेट करते हैं। ये किरदार उनके द्वारा निभाए गये सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है।


Click it and Unblock the Notifications












