''सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हूं.. और एक गाना भी..''
[बॉलीवुड न्यूज] फिलहाल शाहरूख खान के साथ फिल्म कर रही हैं बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब सलमान खान के साथ भी फिल्म करना चाहती हैं। लेकिन सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि आलिया की एक और ख्वाहिश भी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि उनकी विशलिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हैं। लेकिन वो सलमान खान के साथ सिर्फ फिल्म ही नहीं करना चाहतीं, बल्कि एक गाना भी गाना चाहती हैं।
'सलमान खान मेरे भाई हैं, मेरे दोस्त, मेरे गुरू, मेरे गॉडफादर हैं..'
बता दें, आलिया भट्ट एक टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया ने अपनी आवाज दी थी। वहीं, सलमान के गाने तो सुपरहिट हो ही जाते हैं। लिहाजा, हम उम्मीद करते हैं कि आलिया की यह ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो जाए।
बहरहाल, सिर्फ आलिया ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें हैं जो सलमान खान के साथ काम करने की ख्वाहिश जता चुके हैं। यहां जानते हैं और किन किन स्टार्स ने अब तक सलमान के साथ काम करने की बात कही है-


Click it and Unblock the Notifications

