कैट और दीपिका की दीवानी है आलिया भट्ट, साथ में काम करने की जताई इच्छा
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर लोग कई तरह के सपने लेकर आते है और छा जाते है। वहीं कई लोग ऐसे होते है जो कि लाख मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते है। बता दें कि लोगों का मानना होता है कि जो स्टार्स फैमिली से रिलेशन रखते है उनके लिए राह आसान होती है तो बता दें कि राह तब तक आसान होती है जब तक आप पहली फिल्म नहीं करते है।
उसके बाद सब आप पर ही निर्भर होता है। हम बात कर रहे है आलिया भट्ट की जो काफी कम उम्र में फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में आ गई थी और अपनी एक्टिंग के दम पर आगे बढ़ती चली गई।

आलिया ने हाल ही मे कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म करने की इच्छा जताई है। बता दें कि आलिया कि बात करें तो उनको सभी पसंद करते है और आलिया भी इसी तरह से सबसे पेश आती है।
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत आज से 5 साल पहले आलिया भट्ट ने की थी और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में आलिया के ऊपर फिल्माया गया एक गाना राधा तेरी चुनरी ने आकर धमाल मचा दिया था।
आलिया ने कहा कि सभी का ये सपना होता है कि वो एक सोलो फिल्म करें या तो वो मल्टी स्टारर फिल्म करे। लेकिन आलिया चाहती है कि वो सुपरस्टार कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करें।
बता दें कि दीपिका और कटरीना से आलिया की काफी अच्छी दोस्ती है और तीनो अक्सर एक दूसरे की बातें करती रहती है। आलिया ने कटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि वो काफी कूल है और मेरी उनसे काफी अच्छी पटती है।
यही बात उन्होने दीपिका के लिए भी बोली थी। बता दें कि आलिया भी इन दिनो उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो कि अपने काम के नाम पर पहचानी जाती है।
आपको बता दे कि ऐसी चर्चा चल रही है कि फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का सीक्वेल बनने जा रहा है जिसमें अभय देओल, फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन दोबारा से धमाल मचाते हुए नजर आने वाले है।
बता दें कि इस मल्टीस्टारर फिल्म के आलिया ने कहा कि वो इस फिल्म हिस्सा बनना चाह रही है। आपको बता दे कि आलिया कितनी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











