..................... Alia Bhatt wants to go to Hollywood after SS Rajamouli's RRR with Ram Charan Teja - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने किया एलान - अब हॉलीवुड के लिए भी हैं तैयार

आलिया भट्ट आजकल लगातार फिल्मों में व्यस्त है। फिलहाल वो 17 तारीख को रिलीज़ होने वाली अभिषेक वर्मन की फिल्म कलंक का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म में वो वरूण धवन और आदित्य रॉय कपूर के अपोज़िट दिखाई देंगी। इसके बाद आलिया भट्ट एसएस राजामौली की फिल्म RRR की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।

आलिया भट्ट पहली बार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करने जा रही हैं। फिल्म के लिए वो तेलुगू सीख रही हैं और फिल्म में वो राम चरण तेजा से रोमांस करती दिखाई देंगी। आलिया ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके बाद वो हॉलीवुड में कदम रखने के लिए भी तैयार हो सकती है।

गौरतलब है कि जब एस एस राजामौली ने आलिया भट्ट को RRR ऑफर की तो आलिया ने अपनी फीस बढ़ा दी थी। लेकिन राजामौली आलिया की सारी शर्तें मानने को तैयार थे। इसके बावजूद आलिया ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि उनके पास डेट्स की कमी थी।

लेकिन करण जौहर के बीच में आने के बाद, आलिया ने आखिरकार राजामौली की फिल्म को हां कह दिया। बहरहाल, इतनी सारी फिल्मों की लाइन देखने के बाद ये तय है कि अगले दो - तीन साल तक परदे पर केवल आलिया ही आलिया दिखाई देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X