नेशनल अवॉर्ड पाना चाहती हैं हम्प्टी शर्मा की 'दुल्हनिया'
करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट ने साल 2014 में 2 स्टेट्स, हाईवे जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। इन दोनों ही फिल्मों के लिए आलिया को काफी सारी तारीफें मिलीं यहां तक कि बॉलीवुड के बड़े बड़े दिग्गजों ने भी आलिया की तारीफ की। आलिया को बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में तक शामिल कर दिया गया।
आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि क्या इस साल उन्हें किसी अवॉर्ड के मिलने की उम्मीद है तो आलिया ने कहा कि वो चाहती हैं कि उन्हें अवॉर्ड मिले और उनका सपना है कि वो नेशनल अवॉर्ड जीतें।
आलिया भट्ट ने अवॉर्ड के सवाल पर अपना जवाब देते हुए कहा "अगर अवॉर्ड मिला तो ये बहुत ही खुशी की बात होगी। लेकिन मुझे लगता है कि कंगना को इस साल अवॉर्ड मिलने वाले हैं। कुछ तो अवॉर्ड मुझे मिलेगा कोई क्रिटिक्स या जूरी अवॉर्ड। ये मेरा सपना है कि मुझे अवॉर्ड मिले। लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन सच तो ये है कि अवॉर्ड मिलना बहुत बड़ी बात है और किसी को भी अच्छा ही लगता है। इस साल भी उम्मीद है कि मुझे कोई ना कोई अवॉर्ड तो मिलना ही चाहिए। नहीं मिला तो थोड़ा सा दुख तो होगा। मेरा लक्ष्य है कि मैं नेशनल अवॉर्ड जीतूं। अब ऑस्कर तो मुमकिन नहीं है लेकिन नेशनल अवॉर्ड तो मिल ही सकता है।"
आलिया को कुछ समयम पहले नारी शक्ति अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। तो देखते हैं कि आलिया का नेशनल अवॉर्ड का सपना कब पूरा होता है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/2H3euAcb5Us?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












