महेश भट्ट और मोहित की फिल्मों में जबरदस्ती नहीं घुसना चाहती- आलिया
आलिया भट्ट हाल ही में अपनी इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन में व्यस्त नज़र आईं। वनइंडिया से हुई बातचीत के दौरान आलिया भट्ट से जब हमने पूछा कि महेश भट्ट और मोहित सूरी अपनी फिल्म हमारी अधूरी कहानी लेकर जल्द ही आ रहे हैं तो क्यो उन्होंने कोशिश नहीं की कि ये फिल्म उन्हें मिल जाए। इसपर आलिया का जवाब था- हमारी अधूरी कहानी मेरे लिए नहीं लिखी गयी है। फिल्म का जो किरदार है वो भी काफी मैच्योर है। वैसे भी मैं किसी भी फिल्म में जबरदस्ती नहीं घुसना चाहती कि महेश भट्ट और मोहित बना रहे हैं तो मैं घुस जाऊं।
आलिया ने आगे कहा- "मैं चाहती हूं कि पापा मेरे लिए स्क्रिप्ट लिखें लेकिन ऐसा नहीं है कि वो जो भी स्क्रिप्ट लिखेंगे उसे मैं हां कर दूंगी। मैं तभी काम करुंगी जब मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लगेगी। बेवजह किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती मैं।" वैसे आलिया की ये सोच सही भी है। आखिर वो क्यों किसी भी किरदार के लिए हां करेंगी। अपने पिता के साथ साथ अपनी मां के साथ भी आलिया नज़र तो आना चाहती हैं लेकिन उनके अनुसार वो स्क्रिप्ट कुछ खास होनी चाहिए जिसमें वो और उनकी मां सोनी राजदान दोनों नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












