सेक्सी राधा, आलिया करना चाहतीं हैं 'मर्डर'
आलिया भट्ट हाल ही में 'मर्डर 3' के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में नज़र आईं। कार्यक्रम के दौरान आलिया ने मीडिया से भी बातचीत की और उसी दौरान आलिया ने कहा "मैंने दर्शकों के साथ मर्डर 3 देखी और मुझे बहुत अच्छी लगी। मुझे लगता है कि इस फिल्म के साथ ही मर्डर श्रृंखला एक कदम आगे बढ़ गयी है। एक बहन होने के नाते मुझे विशेष पर गर्व है जिन्होंने इतनी दिलचस्प फिल्म बनाई है।" आगे आलिया ने मर्डर और राज़ जैसी हॉरर फिल्में करने को लेकर अपनी दिलचस्पी भी बताई और कहा कि डरावनी फिल्मों में हमेशा डरे और सहमे दिखना बेहद मुश्किल है। अगर मर्डर 4 या राज़ 4 बनती है तो मैं इसमें जरुर काम करना चाहूंगी।
साल 2012 में करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में पहली बार नज़र आई थीं। आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन की भी ये पहली फिल्म थी। आलिया भट्ट की एक्टिंग की काफी सराहना हुई और फिल्म काफी हिट भी हुई। फिल्हाल आलिया अर्जुन कपूर के साथ 2 स्टेट्स फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अब देखना ये है कि क्या महेश भट्ट अपनी बेटी को भी भट्ट कैंप की इन हिट मगर एरोटिक फिल्मों में लेगें।


Click it and Unblock the Notifications












