सिर्फ हिरोइन नहीं आलिया बनना चाहती हैं सुपरस्टार!

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर की मासूम और प्यारी से आलिया भट्ट अब काफी बड़ी हो गयी हैं और उनके साथ ही उनके सपने भी काफी ऊंचे हो गये हैं। आलिया भटट् का कहना है कि वो सुपरस्टार बनना चाहती हैं। हालांकि साइड में ही सिंगर बनने का सपना भी कहीं ना कहीं उनकी आंखों में हैं। अपनी अगली फिल्म हाइवे के प्रमोशन्स के दौरान आलिया भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अपनी जिदंगी में हर वो काम करना चाहती हैं जिसकी इच्छा कभी ना कभी उन्होंने की थी। आलिया अब अपने लिए बहुत ही सोच समझकर फिल्में चुन रही हैं इम्तियाज अली के साथ हाइवे करने के बाद वो 2 स्टेट्स में भी नज़र आने वाली हैं जो कि एक बहुत ही फेमस नॉवेल पर आधारित है।

आलिया भट्ट का मानना है कि हाइवे एक बहुत ही बेहतरीन सफर रहा है। इ्म्तियाज ने आलिया के अँदर के सिंगर को भी बाहर निकाला और हाइवे में एक गाना आलिया की आवाज में रिकॉर्ड किया। आलिया भट्ट ने बताया कि जब इम्तियाज ने उनसे गाना गाने को कहा तो वो तो हैरान ही रह गयीं। ए आर रहमान के स्टूडियों में जाकर आलिया को यही एहसास हुआ कि वो आखिर यहां पर क्या कर रही हैं। लेकिन गाना रिकॉर्ड करने के बाद आलिया को बहुत ही अच्छा महसूस हुआ। आलिया ने मीडिया से ये भी कहा कि अगर वो एक्टिंग में हिट ना हो सकीं तो वो सिंगर बन जाएंगी। यानी कि कहीं ना कहीं आलिया अपने अंदर के टैलेंट को पहचान रही हैं और उसे निखारने का प्रयास भी कर रही हैं।

आलिया ने हाल ही में हुए अपने इँटरव्यू के दौरान कहा "मैं सुपरस्टार बनना चाहती हूं लेकिन मैं पहले एक अच्छी एक्ट्रेस साबित करना चाहती हूं। उसके बाद ही सुपरस्टार बनने की दिशा में कदम बढाउंगी। इस वक्त मैंने कुछ भी नहीं हासिल किया है। अभी तो मैं जीरो पर ही हूं। सुपरस्टार बनने के लिए मुझे अपने अंदर एक आकर्षण और दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने की खूबी भी होनी चाहिए। मैं भी ये सबकुछ जल्द ही कर पाऊंगी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X