स्टेज पर जाते ही ओवर कॉन्फिडेंट हो गईं Alia Bhatt, नाच-नाच कर गाया बेसुरा गाना, लोगों ने समझा ढिंचैक पूजा आ गई

Alia Bhatt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने कान्स के डेब्यू को लेकर खबरों में हैं। लोग उनके साड़ी लुक की जमकर तारीफें करते नजर आ रहे हैं। इस बीच आलिया (Alia Bhatt Viral Video) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट का परफॉर्मेंस
इस वीडियो में आलिया स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक टॉप और जींस पहनी है और वो अपनी ही फिल्म के एक गाने को गाती नजर आ रही हैं। वो साल 2016 में आई फिल्म 'कपूर एंड संस' के एक गाने 'कर गई चुल' को गाती नजर आ रही हैं।
आलिया के बिगड़े सुर
आलिया भट्ट इस गाने में बहुत कॉन्फिडेंटली गा रही हैं, लेकिन उनके सुर पक्के नहीं लग रहे हैं। उन्होंने अपने ही इस गाने को बहुत बुरी तरह से गाया है और उसी के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो आलिया का कंपेरिजन ढिंचैक पूजा से किया। ढिंचैक पूजा को उनके बेसुरे गाने को लेकर ट्रोल किया जाता है।
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ढिंचैक आलिया', एक और यूजर ने लिखा- 'ढिंचैक पूजा वाली वाइब दे रही', तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसे किसने कहा कि ये अच्छा आइडिया है।' एक और यूजर ने लिखा- 'इन नेपो किड्स को हमेशा ये क्यों लगता है कि जन्मजात टैलेंटेड हैं।' एक और यूजर ने लिखा-'ये कितना इरिटेट कर रही है'।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में 'जिगरा' में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इसके अलावा वो यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं और अगली बार वो अल्फा में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली हैं। इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications