कैटरीना कैफ के बेटे के फोटो देखते ही फूट फूटकर हंसी आलिया भट्ट, वायरल हुआ रिएक्शन
15 दिसंबर को मुंबई में फिल्मफेयर ओटीटी 2025 अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे पहुंचे। विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी यहां नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आलिया इस मौके पर ब्लैक गाउन में दिखीं, जबकि विक्की ब्लू सूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे।

इवेंट की कुछ अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें विक्की और आलिया साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज में आलिया, विक्की के फोन को ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। इसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद विक्की उन्हें अपने बेटे की फोटो दिखा रहे थे। यही वजह है कि आलिया के चेहरे पर इतनी प्यारी मुस्कान दिख रही है।
क्या बेटे की फोटो दिखा रहे थे विक्की?
तस्वीरों में साफ दिखता है कि विक्की अपने मोबाइल पर आलिया को कुछ दिखा रहे हैं और आलिया उसे देखकर खुश हो रही हैं। फैंस का कहना है कि विक्की अपने और कैटरीना के बेटे की फोटो दिखा रहे होंगे। कई लोगों ने कमेंट किया कि आलिया बच्चे की क्यूटनेस देखकर खुश हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स
इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सिद्धार्थ, आलिया, वरुण, विक्की और कियारा-सभी ने साथ करियर शुरू किया था और अब सभी पेरेंट्स बन गए हैं।"
एक और यूजर ने लिखा, "हर पापा अपने बच्चे की फोटो सबको दिखाता है, ये तो आम बात है।" किसी ने कहा, "आलिया का रिएक्शन देखकर मुझे भी बेबी कौशल की फोटो देखने का मन हो रहा है।" वहीं एक यूजर ने पूछा, "क्या अब तक बच्चे का नाम बताया गया है?"
7 नवंबर को बने थे माता-पिता
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 7 नवंबर को माता-पिता बने हैं। कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर दी थी। हालांकि अभी तक उन्होंने न तो बेटे का चेहरा दिखाया है और न ही उसका नाम बताया है। इससे पहले सितंबर में कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











