'राज़ी' का पहला शेड्यूल हुआ खत्म..करण जौहर ने शेयर की खास तस्वीर
कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने मेघना गुलजार के साथ राजी साइन की थी। फिल्म में आलिया भट्ट के ऑपोजिट मसान से डेब्यू करने वाले एक्टर विकी कौशल हैं। अच्छी खबर ये ही कि फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है और खुद करण जौहर ने इसकी तस्वीर शेयर की है।
फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में दिखेंगी जिनकी शादी पाकिस्तानी ऑफिसर विकी कौशल से होती है और वो भारत के लिए जासूसी करती है। ये फिल्म असल में हरिंदर एस सिक्का की किताब सहमत से प्रेरित है। फिल्म का प्लॉट जानने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म वाकई काफी दिलचस्प होगी।

फिल्म की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है और इसकी तस्वीर खुद करण जौहर ने शेयर की है। कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं इसलिए वो इन दिनों उर्दू सीख रही हैं। इसके साथ ही वो भारी भरकंप जीप चलाने की भी ट्रेनिंग ले रही हैं।
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो फिल्म की एक लाइन में स्क्रिप्ट सुनकर ही हां बोल दी थीं। बाद में उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़कर ऑफिशियली फिल्म को साइन कर लिया। फिल्म में उनका काफी इंटेंस किरदार है इसलिए वो इसे हर हाल में परफेक्शन के साथ करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications