राम रहीम विवाद के कारण रोकी गई राज़ी की शूटिंग..पंजाब में थी आलिया सहित पूरी टीम
राम रहीम के गिरफ्तार होने के बाद फैली हिंसा का असर ना सिर्फ आम लोगों पर बल्कि खास लोगों पर भी पड़ रहा है। जी हां आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म राज़ी की शूटिंग पंजाब के पटियाला में रोक दी गई। फिल्म की पूरी यूनिट पंजाब में ही थी।हिंसा की वजह से आलिया भट्ट भी पंजाब में फंस गई हैं।
आलिया के साथ फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल भी वहीं फंसे हुए हैं।आपको बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख पर रेप का आरोप साबित होने के बाद पंजाब और हरियाणा में हुई हिंसा और आगजनी जैसी घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग मारे गए। जबकि 250 से ज्यादा लोगों के घायल हो चुके हैं।

मौके की नजाकत को देखते हुए मेघना गुलजार ने शूटिंग बंद करवा दी थी और पूरी यूनिट वीकेंड में अपने होटल में ही आराम कर रही थी। आज राम रहीम मामले में कोर्ट का फैसला आना है और ऐसे में फिल्म की शूटिंग वापस कब शुरू होगी इसके बारे में कहना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications