वापस आ रहे हैं हम्प्टी शर्मा और उनकी दुल्हनिया
वरूण धवन और आलिया भट्ट की बॉन्डिंग बेजोड़ है। दोनों काफी समय से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। पहली बार करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दोनों ने साथ काम किया पर जोड़ी बनी हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में। इस फिल्म ने बॉलीवुड में खूब कमाई की और वरूण - आलिया की जोड़ी ने भी तहलका मचाया।
खबर है कि अब ये जोड़ी वापस परदे पर धमाल करने को तैयार हैं। दोनों को धर्मा प्रोडक्शन्स की एक अनाम फिल्म में साइन कर लिया है। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे स्टूडेंट ऑफ द ईयर फेम करन जौहर और डायरेक्टर होंगे शशांक खेतान।
पढ़िए: कहानी की बैंड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये बच्चे बोर्ड में पास कैसे हुए
गौरतलब है कि शशांक ने ही हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया भी डायरेक्ट की थी। अब देखना ये है कि शशांक वापस परदे पर वरूण आलिया मूमेंट बना पाएंगे! फिलहाल तो वरूण एबीसीडी 2 और बदलापुर की शूट में व्यस्त हैं वहीं आलिया शानदार का शूट निपटा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












