आरआरआर निर्देशक एसएस राजामौली से नाराज हैं आलिया भट्ट? सोशल मीडिया पर कर दिया अनफॉलो!
अभिनेत्री आलिया भट्ट इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और काफी समय से देखा जा रहा है कि वो आरआरआर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन इस वक्त जो खबरें सामने आ रहीं हैं वो काफी चौकाने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट पूरी तरह से आरआरआर और राजामौली से खुश नहीं हैं। दरअसल आलिया भट्ट 'आरआरआर' के फाइनल कट में स्क्रीन पर दिए गए छोटे स्पेस से खुश नहीं हैं।
उनकी नाराजगी का पता तब चला जब उन्होने इंस्टाग्राम फीड से 'आरआरआर' से संबंधित कुछ पोस्ट हटा दिए हैं। यह भी अफवाह है कि आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया,

लेकिन इसका कोई प्रामाणिक प्रमाण नहीं है। आलिया भट्ट को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार अदाकारा हैं और अपने अभिनय से किसी भी फिल्म में जान फूंक सकती हैं।

स्क्रीन स्पेस काफी कम
आलिया भट्ट का जो स्क्रीन स्पेस है वो आरआरआर में काफी कम है, उनके कुछ ही सीन्स हैं जो कि शायद ज्यादा होंगे लेकिन फिल्म के फाइनल कट के दौरान उनको कट कर दिया गया था। हालांकि आलिया भट्ट ने 'आरआरआर' का जमकर प्रचार किया है और हर जगह स्टारकास्ट के साथ नजर आईं हैँ।

कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है
एक बड़े कार्यक्रम को छोड़कर, आरआरआर के प्रचार अभियान के दूसरे चरण के दौरान निष्क्रिय हो गई थी। आलिया भट्ट एसएस राजामौली से नाराज हैं या नहीं इसकी आधिकारिक जानकारी आना अभी बाकी है क्योंकि आलिया भट्ट की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

लीड रोल में रामचरण और जूनियर एनटीआर
इस फिल्म के लीड रोल में रामचरण और जूनियर एनटीआर नजर आए हैँ। उनके अलावा कैमियो में अजय देवगन हैं जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभा रहे हैं।

तहलका मचा रही है
फिल्म रिलीज होते ही तहलका मचा रही है और उम्मीद है फिल्म काफी शानदार कमाई करेगी। बता दें कि एसएस राजामौली ने बाहुबली 2 के बाद कोई फिल्म बनाई है फैंस इसको प्यार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट
आलिया भट्ट और एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फिल्म रिलीज के बाद साझा किया था और उन्होने साथ में काम करने का अनुभव साझा किया था।


Click it and Unblock the Notifications