आलिया थीं बाथरुम सिंगर, रहमान ने दिया हाइवे पर गाने का मौका!
इम्तियाज अली से जब पूछा गया कि आलिया से हाइवे के लिए गाना रिकॉर्ड कराने का विचार कब उनके दिमाग में आया तो इम्तियाज ने बताया कि हाइवे फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया पूरे वक्त रहमान के गाने जिया जिया रे जिया रे.. को गुनगुनाती रहती थीं। उसी दौरान रहमान और इम्तियाज एक गाने को शूट करने की सोच रहे थे। जब इम्तियाज ने रहमान से कहा कि आलिया भी गाना गाती हैं तो रहमान को आइडिया आया कि आलिया से एक बार ये गाना गवाकर देखना चाहिए। अगर आवाज अच्छी लगी तो दोनों साथ में गाना गाएंगे। आलिया भट्ट भी इस मौके को पाकर बेहद खुश थीं।
जब पहले दिन आलिया ए आर रहमान के स्टूडियो में जाकर गाने की प्रैक्टिस कर रही थीं तो वो बेहद नर्वस थीं। लेकिन उन्होंने रहमान के कहे अनुसार गाना गाया और सभी को उनका गाना बेहद पसंद आया। आलिया ने गाने के लॉंच के दौरान कहा कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उनसे ये हो पाएगा। असल में वो तो बाथरुम सिंगर ही हैं। लेकिन ए आर रहमान ने उन्हें इतना बड़ा मौका देकर उन्हें एक नया और बेहतरीन एक्सपीरियंस दिया है। आलिया ने ये भी कहा कि वो ए आर रहमान की दी गयी टिप्स पर अमल करेंगी और पियानो सीखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












