..................... Alia Bhatt trends on social media to become Mother Sita in 'Ramayana', fans express happiness - Hindi Filmibeat

Alia Bhatt:'रामायण' में माता सीता बनने के लिए आलिया भट्ट हुई सोशल मीडिया पर ट्रेंड, फैंस ने जताई खुशी

Alia Bhatt

Alia Bhatt trends on social media: जब से खबर आई है कि निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट सीता माता का किरदार निभाने जा रही हैं, तब से वह ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है। कई फैंस ने इसपर खुशी जताई है। वहीं, कई लोगों ने उनके चयन पर बधाई संदेश भी लिखे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई आलिया भट्ट-

आलिया भट्ट ने फिल्म आरआरआर में सीता नामक लड़की की भूमिका निभाई थी। अब खबर है कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में वह माता सीता की भूमिका निभा सकती है।

हाल ही में खबर आई है कि आलिया भट्ट ने अपनी ओर से इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी है। नितेश तिवारी की फिल्म में राम की भूमिका में उनके पति और अभिनेता रणबीर कपूर निभाने वाले हैं।


आलिया भट्ट की एक फैन पेज ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए एक वीडियो शेयर का कई जानकारियां दी है। इसके पहले, नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर खबर आई थी कि वे सीता की भूमिका के लिए आलिया भट्ट को ही लेना चाहते हैं।

हालांकि, डेट नहीं होने के चलते दोनों इस प्रोजेक्ट पर साथ नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन फिल्म के डिले होने के चलते अब निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता मधु मंटेना आलिया भट्ट के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए है।

खबर है कि आलिया भट्ट माता सीता की भूमिका और रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। दोनों का लगता है कि उनकी भूमिकाएं लंबे समय तक फैंस के बीच बनी रहेगी।

इस फिल्म को लेकर यह जानकारी भी आई है कि रणबीर कपूर जहां लुक टेस्ट देने में व्यस्त हैं। वहीं, फिल्म में रावण की भूमिका में केजीएफ चैप्टर 2 के अभिनेता यश नजर आ सकते हैं।

फिलहाल फिल्म को लेकर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। देखना होगा कि आगे क्या होता है और फाइनल फिल्म में कौन नजर आएगा। बैसे सीता और राम के किरदार में रणबीर और आलिया से पहले कई सारे दूसरे लोगों का भी नाम सामने आ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X