डब्बू रत्नानी ने की आलिया की TOPLESS फोटो शेयर..देखते रह जाएंगे आप!
आलिया भट्ट ने डब्बू रत्नानी के लिए टॉपलेस पोज दिया है जिसमें उनके साथ एक बिल्ली भी नजर आ रही है।
आलिया भट्ट यूं तो हमेशा अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार वो किसी और वजह से चर्चा में हैं। जी हां दरअसल मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने आलिया भट्ट की एक टॉपलेस फोटो शेयर की है जिसमें आलिया गोद में एक काली बिल्ली लिए नजर आ रही हैं।
डब्बू रतनानी की तस्वीर शेयर करने की देर थी कि बस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर बहुत जल्दी वायरल हो गई। हर कोई आलिया भट्ट की इस तस्वीर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आपको बता दें कि डब्बू रतनानी के इस साल के कैलेंडर में भी आलिया भट्ट की टॉपलेस तस्वीर थी।

आलिया भट्ट इस तस्वीर में सेक्सी लग रही हैं और साथ ही काफी प्यारी भी। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। फिलहाल अगर आलिया भट्ट के करियर की बात करें तो वो अपने करियर के बेस्ट दौर से गुजर रही हैं। उनकी हर फिल्म पिछले साल सुपरहिट हुई है।
फिलहाल वो अगली फिल्म ड्रैगन की तैयारियों में व्यस्त हैं और उसकी रिहर्सल भी शुरू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर दोनों ही पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
