..................... Alia Bhatt to star in SS Rajamouli's Rama Ravana Rajyam RRR with Ram Charan Teja and Jr. NTR - Hindi Filmibeat

बाहुबली डायरेक्टर का 300 करोड़ी धमाका RRR - दो सुपरस्टार्स के साथ फाईनल आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के पास इस समय बेहतरीन फिल्मों की लाइन लगी हुई है और अब इस लिस्ट में सबसे शानदार नाम जुड़ चुका है। दरअसल, आलिया भट्ट, एस एस राजामौली की अगली फिल्म के लिए फाइनल की जा चुकी हैं। हालांकि माना जा रहा था कि इस फिल्म को आलिया ने रिजेक्ट कर दिया है क्योंकि उनके पास डेट्स नहीं है।

लेकिन अब करण जौहर के बीच में आने के बाद और बातचीत के बाद, आलिया की सारी शर्तों को मानते हुए एस एस राजामौली ने फिल्म में आलिया को फाईनल कर लिया है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो राजमौली गली बॉय में आलिया के काम से काफी प्रभावित थे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

माना जा रहा था कि इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने मोटी फीस की डिमांड की थी। उनकी डिमांड एस एस राजामौली ने पूरी भी कर दी थी। लेकिन इसके बावजूद डेट्स ना होने के कारण आलिया को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। लेकिन अब आलिया फिल्म में फाईनल हो चुकी हैं। RRR, यानि कि राम रावण राज्यम दो भाषाओं में बन रही है।

alia-bhatt-to-star-in-ss-rajamouli-s-rama-ravana-rajyam-rrr-with-ram-charan-teja-and-jr-ntr

आलिया भट्ट फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन्स की ब्रह्मास्त्र कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोज़िट रणबीर कपूर हैं। इसके बाद आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के साथ सड़क 2 पर काम करेंगी। वरूण धवन के साथ मल्टीस्टारर फिल्म कलंक अप्रैल में रिलीज़ हो रही है। वहीं आलिया अगले साल अरूणिमा सिन्हा बायोपिक और करण जौहर की तख्त में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X