एसएस राजामौली की RRR में अपना डांस नंबर को खुद गाएंगी आलिया, जानिए डीटेल्स
आलिया भट्ट जल्दी ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचेंगी जहां वो राम चरण तेजा के साथ एक बड़ा डांस सीक्वंस शूट करने वाली हैं। अब खबरों की मानें तो इस गाने को गाएंगी खुद आलिया भट्ट। लेकिन आलिया की आवाज़ और गाने के बीच बस एक दिक्कत है। आलिया की भाषा।
अगर आलिया अपनी तमिल और तेलुगू भाषा पर ठीक से काम नहीं कर पाईं तो वो केवल फिल्म के हिंदी वर्जन में ये गाना गाती दिखाई देंगी। गौरतलब है कि आलिया भट्ट पहले ही कह चुकी हैं कि राजामौली के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने जैसा है।

एस एस राजामौली की इस फिल्म में आलिया भट्ट को गेस्ट स्टार का क्रेडिट मिलना है। फिल्म 2021 में रिलीज़ हो रही है और ये आलिया भट्ट का साउथ की इंडस्ट्री की तरफ पहला कदम होगा।
फिल्म के लिए आलिया ने पहले ही अपनी तमिल और तेलुगू पर काम करना शुरू कर दिया था। आलिया चाहती थीं कि वो अपने डायलॉग्स खुद ही डब करें।


Click it and Unblock the Notifications