लॉकडाउन खत्म- फिर से शुरु होगी राजामौली की फिल्म RRR की शूटिंग, दो हफ्ते के शेड्यूल पर आलिया भट्ट
कोरोना मामलों में गिरावट आने के साथ ही देशभर में गाइडलाइंस के साथ लॉकडाउन खोले जा रहे हैं। इसी के साथ ही फिल्म इंडस्टी भी वापस काम पर लग चुकी है। जहां कुछ फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो रही है, वहीं सभी रूकी फिल्मों की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
आलिया भट्ट की बात करें तो अभिनेत्री 20 जून से मुंबई में गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग करने वाली हैं। यहां सिर्फ सिर्फ दो दिनों की शूटिंग बची है। संजय लीला भंसाली की फिल्म खत्म करने के बाद, आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर की बची शूटिंग पूरी करने के लिए हैदराबाद जाने वाली हैं।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 1 जुलाई से शुरु होगी। आलिया भट्ट की लगभग दो हफ्तों की शूट बची है। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications