..................... गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरु करने वाली हैं आलिया भट्ट ? Alia Bhatt to restart Gangubai Kathiawadi shooting in October? - Hindi Filmibeat

तमाम विवादों के बीच अक्टूबर से सेट पर लौटने वाली हैं आलिया भट्ट, जोरशोर से शूटिंग शुरु!

By Filmibeat Desk

कोरोना महामारी के फैलने से पहले आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' की शूटिंग कर रही थीं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सितंबर में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के बीच शूटिंग रोक दी गई। फिल्म के लिए एक बड़ा सेट भी लगाया गया था, जिसे तोड़ना पड़ा.. क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि स्तिथि कब तक सुधरेगी।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर से आलिया भट्ट दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर अक्टूबर में वापसी कर सकती हैं और सबसे पहले सोलो सीन को शूट करेंगी।

Alia Bhatt

सोलो सीन्स को कम क्रू मेंबर्स की जरूरत होगी, ऐसे में मेकर्स पहले सोलो सीन्स और उसके बाद अन्य सीन्स को शूट करेंगे। कुछ चीट शॉट्स भी लेने पड़ेंगे, जिन्हें बाद में वीएफएक्स के जरिए ठीक किया जाएगा। फिल्म के सेट को सैनेटाइज भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X