8 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने कहा मैं बनूंगी एक्ट्रेस, सुनकर सब रह गए दंग, पुराना VIDEO
हिंदी सिनेमा के आज के दौर की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक नाम आलिया भट्ट का भी शामिल है। भट्ट परिवार से जुड़ा होने के कारण आलिया ने रोमांटिक फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना डेब्यू किया। लेकिन इसके बाद आलिया के करियर की गाड़ी रफ्तार से आगे बढ़ी। राजी, गली बॅाय और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से आलिया ने अपना सिक्का पर्दे पर जमाया।
वैसे आलिया ने बचपन में ही इस बात को तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना था। इसी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर आलिया भट्ट ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वो भी सिर्फ 8 साल की उम्र में। इस वीडियो में आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ दिखाई दे रही हैं।

यहां पर सोनी राजदान और महेश भट्ट भी मौजूद हैं। इस टीवी शो के होस्ट जब आलिया भट्ट को अपने पास बुलाकर पूछते हैं कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहती हैं तो आलिया साफ शब्दों में कहती हैं कि एक्ट्रेस बनूंगी।
ठीक यही सवाल शाहीन से भी किया गया तो उन्होंने कहा कि वो एक्ट्रेस बिल्कुल भी नहीं बनना चाहती हैं। आखिर सच यही हुआ आलिया ने अपने सपने को पूरा किया और बन गईं एक्ट्रेस। आलिया के इस वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है। आप भी देखिए ये तस्वीर और VIDEO
View this post on InstagramA post shared by Alia 🌸 FAN PAGE (@aliaabhattpics) on


Click it and Unblock the Notifications