Alia Bhatt की इस फिल्म के ट्रेलर को दुनियाभर में किया गया है सबसे ज्यादा डिसलाइक, अजीबोगरीब रिकॉर्ड

Most disliked trailer in the world: फिलहाल यूट्यूब में डिसलाइक व्यूज की संख्या को आप नहीं देख सकते हैं। दो साल पहले जब यूट्यूब ने इसी पब्लिक से प्राइवेट बना दिया था, जो काफी दिनों तक बहस का मुद्दा भी बना रहा था। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स ने इस कदम से राहत की सांस ली थी क्योंकि उस वक्त बॉलीवुड डिसलाइक बटन का सबसे बड़ा शिकार बना था।
खास बात है कि इसी समय एक बॉलीवुड फिल्म ने यूट्यूब पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिसलाइक होने वाले ट्रेलर का रिकॉर्ड बना लिया था। जी हां, और ये ट्रेलर था आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म सड़क 2 का।
दरअसल, 2020 में, सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक निधन के बाद, नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, लोगों ने स्टार किड्स और उनकी फिल्मों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। इन सबके बीच रिलीज हुई थी, आलिया भट्ट, संजय दत्त-स्टारर सड़क 2 का ट्रेलर।
दुनिया में सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला मूवी ट्रेलर
ये फिल्म, 1991 में आई फिल्म सड़क की सीक्वल थी। लगभग 25 वर्षों के बाद महेश भट्ट की निर्देशन में वापसी थी और उनकी दोनों बेटियों आलिया और पूजा भट्ट को साथ देखा गया था। फिल्म में कई स्टार किड्स थे, लिहाजा लोगों ने फिल्म के ट्रेलर के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया। रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर, वीडियो को YouTube पर 53 लाख डिसलाइक मिले, जो दुनिया में सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला मूवी ट्रेलर बन गया।
जस्टिन बीबर के बेबी का रिकॉर्ड तोड़ दिया
18 अगस्त को, 1.32 करोड़ डिसलाइक्स होने के बाद, यह जस्टिन बीबर के बेबी को पार कर YouTube पर केवल बेबी शार्क डांस के बाद दूसरा सबसे अधिक नापसंद किया जाने वाला वीडियो बन गया। YouTube के अनुसार, 2021 में नंबरों को प्राइवेट बनाए जाने से पहले, सड़क 2 के ट्रेलर में 1.37 करोड़ डिसलाइक्स थे और केवल 7.4 लाख लाइक्स थे, जो YouTube इतिहास में सबसे अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications
