Alia Bhatt: अभिनेत्री ने हासिल किया बड़ा सम्मान, इस सूची में बनाई जगह

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिर से एक बार अपने नाम का सिक्का जमा दिया है, वैरायटी की 2023 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में अपनी जगह बनाकर बड़ा सम्मान हासिल किया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली आलिया एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। जाहिर है यह साल आलिया के नाम रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक आलिया ने बहुत कुछ हासिल किया है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद 2022 अभिनेत्री के लिए एक सफल वर्ष साबित हुआ। साथ ही रणबीर कपूर संग शादी और एक बेबी गर्ल का स्वागत भी आलिया ने अपने घर में किया।

इस सबके बाद अब आलिया के बेहतरीन प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दरअसल, अभिनेत्री 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। आलिया के साथ इस लिस्ट में अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन और गायिका रोसालिया ने भी अपनी जगह बनाई है।

बता दे कि, अभिनेत्री को यह सम्मान RRR फिल्म, 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। आलिया और उनके चाहने वालों के लिए यह काफी बड़ी बात है और इसको लेकर आलिया के फैंस खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस सम्मान के लिए आलिया को बधाई भी मिल रही हैं।

वहीं अगर अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया इन दिनों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। वह अपनी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और बेटी राहा के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुई थीं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और इसमें आलिया के रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X