..................... Alia Bhatt Thailand Vacation Photos viral on social media - Hindi Filmibeat

थाईलैंड में वेकेशन मना रही हैं Alia Bhatt, पति रणबीर कपूर और बेटी राहा संग शेयर कीं खूबसूरत 11 तस्वीरें

Alia Bhatt

Alia Bhatt Thailand Vacation Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट खास एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।

बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट अपने काम से समय निकाल कर वेकेशन पर निकली हैं। जी हां, आलिया इस वेकेशन पर अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ है उनका पूरा परिवार। आलिया भट्ट नया साल मनाने के लिए थाईलैंड गई हुई थीं। उनके नए साल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर अपने वेकेशन फोटोज शेयर किए हैं जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं।

आलिया ने शेयर कीं वेकेशन फोटोज़
आलिया द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर पत्नी आलिया को किस करते दिख रहे हैं। वहीं दोनों के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर आलिया और राहा की है जहां राहा खूबसूरत चांद को देखकर एक्साइटेड होती दिख रही हैं। वहीं तीसरा आलिया ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो राइडिंग करती दिख रही हैं।

ससुराल वालों के साथ आलिया ने शेयर कीं तस्वीरें
चौथी तस्वीर आलिया ने फिर रणबीर और राहा संग शेयर की है जहां तीनों क्रूज़ पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में आलिया ने कभी अपनी बहन संग तो कभी अपनी मां, सास और ननद के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- राहा कितनी क्यूट दिख रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-परफेक्ट फैमिली फोटोज़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X