कोरोना पॉज़िटिव हैं आलिया भट्ट? फिर से अटकेगी गंगूबाई काठियावाड़ी - रिपोर्ट्स
गंगूबाई काठियावाड़ी का सेट संजय लीला भंसाली की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतज़ार कर रहा था। अपना क्वारंटीन खत्म होने के बाद संजय लीला भंसाली, सेट पर लौटे ही थे कि अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट कोरोना पॉज़िटिव हैं। गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव थे, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है।
रणबीर और भंसाली की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद, आलिया भट्ट ने टेस्ट करवाया था और उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। फिर भी आलिया भट्ट ने एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया था।

अभी तक खबर थी कि भंसाली के क्वारंटीन होने के बाद भी फिल्म का काम नहीं रूका है और फिल्म समय पर ही रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ डेट 30 जुलाई 2021 है। और फिल्म अभी तक समय पर ही रिलीज़ होने वाली है।
लेकिन अगर वाकई आलिया भट्ट कोरोना पॉज़िटिव हैं तो फिल्म के काम पर असर पड़ सकता है।

रिलीज़ के लिए अटकी फिल्म
गौरतलब है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी अपनी शूटिंग के कारण अटकी हुई है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होनी थी लेकिन फिलहाल फिल्म का बचा हुआ काम भी पूरा नहीं हो पाया है।रणबीर कपूर के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की ब्रह्मास्त्र, अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।

रिजेक्ट करनी पड़ी है फिल्में
आलिया भट्ट और रेसूल पुकूट्टी की फिल्म की चर्चा काफी समय से चल रही है इस फिल्म का टाईटल तय हो चुका था। फिल्म का नाम था पिहरवा और ये आर्मी ऑफिसर बाबा हरभजन सिंह की कहानी पर बन रही थी फिल्म भारत और चीन के बीच हुए तनावों पर आधारित थी। लेकिन आलिया को ये फिल्म रिजेक्ट करनी पड़ी।

राजामौली की सीता
एस एस राजामौली की RRR में आलिया भट्ट, राम चरण तेजा के अपोज़िट दिखाई देंगी और उनका किरदार सीता का है। माना जा रहा है कि पहले फिल्म में आलिया कैमियो में थीं लेकिन अब उनका रोल बढ़ा दिया गया है।

हल्की फुल्की अफवाहें
इस बीच खबर थी कि रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 के लिए आलिया को अप्रोच किया गया है। आलिया इतनी सीरियस फिल्मों के बीच कुछ हल्का फुल्का करना चाहती थी और रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 से बेहतर ऑप्शन उनके पास नहीं था। हालांकि अब रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के साथ अंगूर रीमेक बना रहे हैं।

रणवीर के साथ बनी जोड़ी
हालांकि ये खबर तय है कि आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की अगली फिल्म में दिखाई देंगी जो कि एक हल्की फुल्की सी रोमांटिक फिल्म होगी।

कैंसिल हुई तख्त
करण जौहर की तख्त में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अपोज़िट दिखाई देने वाली थीं लेकिन अब माना जा रहा है कि करण जौहर इस फिल्म को ताला लगा चुके हैं।

8 साल का सफल करियर
आलिया भट्ट ने 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखे थे। और उन्होंने पहली ही फिल्म के साथ सारे डेब्यू अवार्ड अपने नाम किए थे और ये साबित किया था कि वो यहां टिकने आई हैं। पिछले साल फैन्स ने बॉलीवुड में आलिया के करियर के 8 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

इंशाल्लाह से टूटा दिल
आलिया भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं था जब उन्हें सलमान खान की इंशाल्लाह के लिए साइन किया गया। लेकिन सलमान ने संजय लीला भंसाली की ये फिल्म साईन करने के बाद छोड़ दी।

असफलताओं की शुरूआत
2019 में कलंक के साथ आलिया भट्ट को उनकी पहली फ्लॉप फिल्म मिली है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आलिया को बड़ा झटका लगा और वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए सचेत हो गईं।

गंगूबाई से अग्निपरीक्षा
संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में प्रियंका चोपड़ा लगभग फाईनल थीं। प्रियंका के बाद इस फिल्म की हकदार थीं दीपिका पादुकोण लेकिन संजय ने ये फिल्म आलिया को दे दी। कारण थी सलमान की फिल्म इंशाल्लाह जो डिब्बाबंद हो गई। अब गंगूबाई से आलिया भट्ट को अग्निपरीक्षा देनी है।


Click it and Unblock the Notifications