आमिर की ये फिल्म जब भी बनेगी, मैं ही करूंगी, आलिया भट्ट ने कर दिया है एलान
आलिया भट्ट के पास आजकल फिल्मों का अंबार लगा है लेकिन फिर भी आलिया वो फिल्म करना चाहती हैं जो फिलहाल बन ही नहीं रही है। आमिर खान और आलिया भट्ट, शकुन बत्रा की ओशो बायोपिक का हिस्सा थे लेकिन फिर आमिर ने ये फिल्म मना कर दी। कारण कोई नहीं जानता। लेकिन आलिया को इस बात का दुख पहुंचा क्योंकि वो इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थीं।
ओशो बायोपिक के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया कि शकुन इस फिल्म पर काम कर रहे थे लेकिन फिर ये रूक गई। हालांकि मैंने उनसे कह दिया है कि जब भी ये फिल्म बनेगी, मैं ये फिल्म करूंगी। गौरतलब है कि फिल्म में आमिर खान ओशो और आलिया भट्ट मां आनंद शीला का किरदार निभा रही थीं।

फिल्म को प्रोड्यूस कर रही थी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स। सारा काम तेज़ी से चल रहा था लेकिन आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होते ही आमिर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सतर्क हो गए और वो रजनीश ओशो के तौर पर लोगों के सामने आने में हिचकने लगे। नतीजा ये हुआ कि फिल्म होल्ड पर चली गई।


Click it and Unblock the Notifications











