..................... Alia Bhatt talks about her relationship with Ranbir Kapoor, says, 'We are not do jism ek jaan' | रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बोलीं आलिया भट्ट, 'दो जिस्म एक जान नहीं हैं हम' - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बोलीं आलिया भट्ट, 'दो जिस्म एक जान नहीं हैं हम'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों ब्रह्मास्त्र की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 360 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ साथ, फिल्म में रणबीर- आलिया की केमिस्ट्री पर काफी चर्चा रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनके रियल लाइफ केमिस्ट्री पर सवाल किया गया, तो आलिया भट्ट ने कहा कि, 'दो जिस्म एक जान' तरह के लोग नहीं हैं हम।

आलिया ने कहा कि रणबीर के साथ काम करना एक ईजी प्रोसेस होता है। एक्ट्रेस ने कहा, "यह स्वाभाविक रूप से होता है। रणबीर और मैं अलग अलग बहुत मजबूत व्यक्तित्व हैं, खासकर मैं। हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर। हम 'दो जिस्म एक जान' तरह के लोग नहीं हैं।"

alia-bhatt-talks-about-her-relationship-with-ranbir-kapoor-says-we-are-not-do-jism-ek-jaan

आलिया ने आगे कहा, "कपल के रूप में हमारे बीच एक सुंदर रिश्ता है और हमारे बीच एक बेहतर प्रोफेशनल संबंध भी है क्योंकि हम दोनों फिल्मों के बारे में जुनूनी हैं।"

वहीं, रणबीर ने हंसते हुए आलिया के बारे में वह कभी कभी मुझ पर हावी हो जाती है। रणबीर ने कहा, "आलिया किसी भी इवेंट से पहले मुझसे इंस्टाग्राम के लिए फोटोशूट करवाती है, जो मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है।" लेकिन साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि आलिया दुनिया की सबसे अच्छी मैनेजर हैं, वो बहुत सटीक ढ़ंग से चीजों को मैनेज करती हैं। उनमें कमाल के स्किल्स हैं।

बीते दिनों नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने आलिया पर बात करते हुए कहा था, "मैं दुनिया को ऐसा जताता हूं कि मैं बहुत स्वतंत्र व्यक्ति हूं। लेकिन, मैं आलिया पर बहुत निर्भर हूं। यह जाने बिना मैं खाना तक नहीं खाता या वॉशरूम नहीं जाता कि आलिया कहां है। मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि आलिया मेरे पास रहे। चाहे हम बात न करें, चाहे हम कुछ रोमांटिक चीज न करें, लेकिन बस वह मेरे बगल में बैठी रहे। यह मेरे लिए बहुत जरूरी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X