आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी पर तोड़ी चुप्पी, साल 2021 में शादी की खबर पर सुनाया फैसला!
बॅालीवुड में इस समय जिस जोड़ी के शादी की चर्चा हो रही है वह और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट पूरी तरह से रणबीर कपूर के परिवार के करीब आ गई हैं। दोनों अक्सर एक साथ या फिर एक दूसरे के परिवार के साथ दिखाई देते हैं।
Recommended Video
मीडिया में कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है साल 2021 के अंत में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। अब इस पर खुद आलिया भट्ट ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि क्या सच नें वह जल्द ही रणबीर कपूर से शादी करने जा रही हैं। पिंकविला से बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा कि मैं कब शादी करूंगी?

क्यों सभी मुझसे ये पूछते हैं कि मैं कब शादी करने वाली हूं? मैं अभी सिर्फ 25 साल की हूं और मुझे लगता है कि इस उम्र में शादी करना बहुत जल्दी है। आलिया ने शादी पर अपनी प्लानिंग जाहिर करते हुए ये साफ कर दिया कि वह एक सही उम्र में शादी करेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले ये रिपोर्ट सामने आी थी कि दोनों साल 2020 में ही शादी करने वाले थे। लेकिन ऋषि कपूर के निधन और कोविड 19 के कारण दोनों ने अपनी शादी को आगे के लिए टाल दिया है।


Click it and Unblock the Notifications