RRR के सेट पर राम चरण ने आलिया भट्ट को किया इग्नोर, जूनियर एनटीआर से गहरी दोस्ती बड़ी वजह !
निर्देशक एस. एस, राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ एक बड़ा चेहरा आलिया भट्ट का भी है। आलिया भट्ट ने ट्रेलर में अपनी खूबसूरती से आरआरआर में चार चांद लगा दिया है। इसके साथ आलिया भट्ट पूरी टीम के साथ मिलकर लगातार RRR का प्रमोशन भी कर रही हैं।
आलिया भट्ट ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान राम चरण और जूनियार एनटीआर के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। आलिया भट्ट ने बताया है कि जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ शूटिंग के दौरान किस तरह की समस्या आयी और कैसी मस्ती हुई। इस पर अपनी जानकारी शेयर की है।

आलिया भट्ट ने बताया कि कैसे उन्होंने तेलुगू भाषा सीखा है। आलिया भट्ट ने कहा कि लॅाकडाउन के दौरान ही मैंने जूम कॅाल पर तेलुगू बोलना सीखा है। राजामौली सर से मैं खुद जाकर कोरोना के कारण नहीं मिल सकी। इस वजह से उनकी भाषा में बात करने के लिए डिजिटल स्पेस की मदद ली मैंने।

रामचरण और जूनियर एनटीआर सिर्फ तेलुगू भाषा में बात करते
जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ अपने शूटिंग अनुभव को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि हम जब आरआरआर के सेट पर थे तो रामचरण और जूनियर एनटीआर सिर्फ तेलुगू भाषा में बात करते थे। आलिया ने कहा कि राम चरण ने उन्हें सेट पर कई बार अनदेखा किया। सेट पर दोनों में बात नहीं हो पाती थी।

एक दूसरे को चिढ़ाते रहते थे
आलिया ने कहा कि राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों सेट पर शूटिंग के दौरान एक दूसरे को चिढ़ाते रहते थे। दोनों ऐसा करते हुए यह जरा भी नहीं सोचते थे कि उनके पास कोई और भी है।एक गाने की शूटिंग के दौरान जब आलिया ने रामचरण से एक शब्द का मतलब पूछा तो रामचरण ने उनकी मदद की।

रामचरण ने बोला आलिया बहुत खूबसूरत हैं
आलिया भट्ट ने किस्सा साझा करते हुए कहा कि मैंने इससे पहले एनटीआर के साथ काम किया है। उन्होंने मुझसे कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने किसी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया है।रामचरण बहुत ही शांत और सुलझे हुए एक्टर हैं। रामचरण ने आलिया भट्ट को अनदेखा करने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे शर्म आती थी। क्योंकि आप इतनी खूबसूरत हैं।

ये है RRR की कहानी
आपको बता दें कि आरआरआर दो भारतीय क्रांतिकारियों यानी कि अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट सीता की भूमिका निभा रही हैं। RRR हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है। RRR की कहानी साल 1920 के दौर की है। जब अल्लूरी और कोमाराम को ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ते हुए देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications