करन ने ही जन्म दिया है आलिया को!

आलिया भट्ट जो कि महेश भट्ट की बेटी और पूजा भट्ट की बहन हैं आजकल करन जौहर की काफी तारीफ कर रही हैं। आलिया भट्ट का कहना है कि जब भी उन्हें किसी फिल्म को लेकर या कुछ और राय लेनी होती है तो वो करन जौहर से लेती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि करन जौहर के बारे में बात करते हुए हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि करन ही असल में उनके जन्मदाता हैं क्योंकि उन्होंने ही आलिया को अपनी फिल्म में पहला चांस दिया था। आलिया भट्ट ने ये भी कहा कि करन काफी अच्छे मार्गदर्शक हैं और उनसे बात करके आलिया को बहुत संतुष्टि मिलती है।

आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "करन जौहर मेरे लिए मार्गदर्शक जैसे हैं। इस उद्योग में आने की बात देखी जाए तो उन्होंने एक तरह से मुझे जन्म दिया है। मैं जो भी फैसले लेती हूं उनसे जरुर सलाह करती हूं। वे बेशक चाहते हैं कि मैं अपने फैसले खुद लूं । वो चाहते हैं कि मैं गलतियां करुं और उनसे सीखूं। करन मेरे जीवन और करियर का अहम हिस्सा हैं।" स्टूडेंट ऑफ दि ईयर की रिलीज के दौरान करन ने भी आलिया की काफी तारीफ की थीं। साथ ही आलिया को उन्होंने फिल्म के दौरान काफी कुछ क्लासेस भी दी थीं।

आलिया भट्ट ने बताया कि वो अपनी बहन पूजा भट्ट या पिता महेश भट्ट से किसी तरह की सलाह नहीं लेती हैं और ना ही टिप्स लेती हैं। लेकिन हां अपनी फिल्मों के बारे में उन्हें बताती जरुर हूं। आलिया भट्ट ने खुद के घर का प्रोडक्शन हाउस होने के बावजूद बाहर के किसी प्रोडक्शन से काम करना शुरु किया उस वक्त तो सभी को लगा कि हो सकता है कि आलिया ये दिखाना चाहती हैं कि उनके अंदर टैलेंट है और वो अपने दम पर फिल्म चला सकती हैं लेकिन उसके बाद भी आलिया ने भट्ट कैंप की कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X