BIG NEWS.. साइंस फिक्शन में होगी ..ये सुपरस्टार जोड़ी..बिग बजट...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ड्रैगन एक सुपर हीरो फिल्म नहीं है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने दी है। आइए सुनते हैं कि आलिया ने इस फिल्म से जुड़ी हुई और कौन सी जानकारी दी।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद आलिया भट्ट रोमांटिक फिल्मों से निकलते हुए एक्शन की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ड्रैगन का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
बीच में यह खबर आयी थी ति यह फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म होगी। लेकिन आलिया भट्ट ने इसके लिए पूरी तरह से इंकार कर दिया है। उन्होंने इस बारे में कहा कि रणबीर और मैं ड्रैगन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
लेकिन मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि ड्रैगन कोई सुपरहीरो फिल्म नहीं है। यह एक साइंस -फिक्शन फिल्म है। इसमें सुपरनैचुरल का एलिमेंट है। इसके साथ मेरे लिए यह पहली एक्शन फिल्म भी है। मुझे ढेर सारा एक्शन करना है।

किसी को फिल्म में कैसे मार पाऊंगी मुझे इसका अंदाजा कतई नहीं है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले इस फिल्म की पूरी कास्ट और टीम को ड्रैगन की दुनिया को समझना बेहद जरूरी है।
ने मुझसे कहा कि इस फिल्म में कोई रणबीर या आलिया नहीं है। इस फिल्म में केवल एक ही किरदार है। वो है एक अनदेखी दुनिया की लव स्टोरी। गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग चार महीने के भीतर शुरू हो जाएगी।
ज्ञात हो कि रणबीर और आलिया अपने करियर में पहली बार इस तरह की साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह फिल्म बॅालाीवुड की एक बड़ी साइंड फिक्शन लव स्टोरी साबित हो सकती है। आखिर कैसे। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications