'डार्लिंग्स' में विजय वर्मा की कास्टिंग के लिए आलिया भट्ट ने की थी सिफारिश, जानें क्यों!

By Filmibeat Desk

विजय वर्मा ने हाल ही में रेड चिलीज़ द्वारा आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग्स की घोषणा की है। गली बॉय के बाद आलिया और विजय वर्मा एक बार फिर साथ आए हैं। बता दें, गली बॉय में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद आलिया उनसे इतनी प्रभावित हुईं कि वे चाहती थी कि वह डार्लिंग्स का हिस्सा बने और इसलिए, उनके नाम की सिफारिश भी की थी।

विजय के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी, "आलिया और विजय ने पहली बार गली बॉय में एक साथ काम किया था और वह उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई थीं। उन्होंने वास्तव में डार्लिंग्स के लिए उनकी सिफारिश की क्योंकि वह फिल्म का सह-निर्माण कर रही थी। और टीम में हर कोई विजय के लिए तुरंत राज़ी हो गया।"

Darlings

रेड चिलीज़ द्वारा हाल ही में एक डार्क कॉमेडी के रूप में डार्लिंग्स की घोषणा की गई थी और फैंस आलिया भट्ट व विजय वर्मा जैसे दो प्रतिभाशाली सितारों को पहली बार एक जोड़ी के रूप में स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

विजय ने 'गली बॉय' में मोईन की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब सराहा गया था। उसके बाद वो शी, मिर्जापुर 2, ए सुटेबल बॉय, घोस्ट स्टोरीज़, बागी 3 आदि जैसे कई प्रोजेक्ट्स में नजर आए।

2021 प्रतिभाशाली अभिनेता के लिए काफी महत्वपूर्ण है जो वर्तमान में रीमा कागती की फिल्म फॉलन के लिए राजस्थान में सोनाक्षी सिन्हा के साथ शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही, फॉलन और डार्लिंग्स के साथ-साथ वह राधिका आप्टे के साथ ओके कंप्यूटर और नुसरत भरुचा व सनी कौशल के साथ हुड़दंग में भी दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X